Samak Rice Pongal

Posted by


 

Recipe #01 • सात्विक आहार

सांवा का चावल / बार्नयार्ड मिलेट:
मिक्स वेजिटेबल पोंगल

 

समय
30 Mins

मुश्किल
आसान

परोसें
2-3 लोग

प्रकार
Gluten-Free

आवश्यक सामग्री

मुख्य चीजें

सांवा के चावल का आटा½ कप
पीली मूंग दाल¼ कप
पानी3 कप

सब्जियां

शिमला मिर्च, गाजर, बीन्स½ कप प्रत्येक
प्याज, गोभी, चुकंदर½ कप प्रत्येक
हरी मटर1 कप

तड़के के लिए

  • • ऑलिव आयल, जीरा (1 चम्मच)
  • • काली मिर्च, हरी मिर्च, अदरक
  • • करी पत्ता, हींग, घी

बनाने की प्रक्रिया

01

दाल और सांवा के चावल को अच्छे से धो लीजिये और इसे छानकर एक अलग बर्तन में रख दें।

02

एक स्टील के पैन में 1 चम्मच ऑलिव आयल गरम करें। इसमें दाल, सांवा के चावल और सभी सब्जियां डालकर 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच में भूनें। इसके बाद इसमें पानी और सेंधा नमक मिला दें।

03

क़रीब 15 से 20 मिनट तक धीमी आंच में पकने दीजिये। जब अच्छी तरह पक जाए, तो गैस बंद कर दीजिये।

04

एक अलग पैन में घी गरम करें। जीरा, काली मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता और हींग डालकर तड़का तैयार करें। अब इस तड़के को पकी हुई दाल और मिलेट में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।

परोसने का सुझाव

इसे ताजी छाछ, आम की चटनी, टमाटर की चटनी या घर पर बने बिना तेल के फर्मेंटेड अचार के साथ गरमा-गरम परोसें। यह एक संपूर्ण संतुलित आहार है।

 

Comments are closed.

NexIn Health